मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत की शुगर मिल में करंट लगने से 21 वर्षीय मजदूर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत की शुगर मिल में करंट लगने से 21 वर्षीय मजदूर की मौत

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के गोहाना स्थित चौधरी देवीलाल शुगर मिल, आहुलाना में बुधवार को बारिश के दौरान छत ठीक करने गए 21 वर्षीय मजदूर मौसम की करंट लगने से मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना गांव का रहने वाला मौसम ठेका कंपनी के तहत काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने बताया कि छत पर थ्री फेस की तार कटी हुई थी और पानी की टंकी का पाइप बिजली की तार से जुड़ा हुआ था। मौसम ने जब लोहे का पाइप हटाने की कोशिश की तो वह करंट की चपेट में आकर छत पर चिपक गया। बाद में बिजली सप्लाई बंद करने के बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी बताया गया कि उत्तर प्रदेश से आए लगभग 40 मजदूर शुगर मिल में ठेकेदार रामनिवास के अधीन काम कर रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार को नागरिक अस्पताल, गोहाना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें