मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

कुरुक्षेत्र में भीषण सडक़ हादसा, छह की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुरुक्षेत्र में भीषण सडक़ हादसा, छह की मौत, चार घायल

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने दोनों कारों के दरवाजे काटकर अंदर बैठे 10 महिला-पुरुषों को बाहर निकाला।मरने वाले सभी लोग यमुनानगर के रहने वाले थे। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी रिश्तेदार की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैथल जा रहे थे। हादसे का शिकार हुई दूसरी गाड़ी टाटा हैरियर की टक्कर लगते ही इनकी गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई।पुलिस के अनुसार, मृतकों में पांच एक ही परिवार के है, जिनमें पवन (57), उसकी पत्नी उर्मिला (49), बेटी वंशिका (23) साल, उसके भाई राजेंद्र (53) और सबसे छोटे भाई संजय की पत्नी सुमन (45) शामिल है, जबकि प्रवीण पुत्र स्वराज कार चालक था। उधर, टाटा हैरियर सवार संतोष (45) लीला देवी (52),ऋषि पाल (55),प्रवीण (40) पुत्र जीता राम घायल हो गए।पुलिस के अनुसार कैथल जिले के पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि अपनी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार प्रवीण टाटा की हैरियर गाड़ी में सवार होकर अंबाला जा रहे थे। दूसरी ओर यमुनानगर के छह लोग लोग मारुति स्विफ्ट कार में सवार होकर कैथल के कलायत के गांव कुराड़ जा रहे थे। कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराडसी गांव के पास यह हादसा हुआ। मारुति स्विफ्ट सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक युवती गंभीर घायल हो गई। उधर, टाटा हैरियर कार सवार सभी चारों लोग भी घायल हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें