मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की हो रही गिनती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केदारनाथ विस सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की हो रही गिनती

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे खेल विभाग कॉम्पलेक्स अगस्त्यमुनि में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि मतगणना हॉल समेत पूरे मतगणना परिसर में 17 प्वाइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका सभी का डिस्प्ले कंट्रोल रूम में दिखाया जा रहा है। तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों और तीसरी आंख की निगरानी में मतगणना हो रही है। ईवीएम की मतगणना के लिए 14 टेबिल लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के लिए 10-10 टेबिल लगाई गई हैं। पोस्टल गिनती के बाद ईवीएम मतगणना होगी।उपचुनाव में कुल 06 उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशा नौटियाल, कांग्रेस मनोज रावत और उत्तराखंड क्रांति दल ने डॉ. आशुतोष भंडारी, आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन रुड़िया निर्दलीय हैं।केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए 20 नवंबर को 53 हजार 513 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें