मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ उपचुनाव : दोपहर 1 बजे तक 34.40 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केदारनाथ उपचुनाव : दोपहर 1 बजे तक  34.40 प्रतिशत मतदान

देहरादून,। उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा में शान्तिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक यहां 34.40 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।सुबह 9 बजे के बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। धूप निकलने के बाद मतदाता घरों से निकल कर मतदान के लिए बूथों तक पहुंच रहे हैं। दोपहर तक लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की “बुलावा टोली मदद कर रही है। दोपहर 1 बजे तक यहां 34.40 प्रतिशत मतदान हुआ और किसी भी क्षेत्र से कोई व्यवधान की खबर नही है।उपचुनाव के लिए 173 पोलिंग बूथों में से 130 पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। विधानसभा क्षेत्र को दो जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड के सात सौ से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात की गई हैं।उल्लेखनीय है कि इस उपचुनाव में कुल 90 हजार 875 मतदाता (44919 पुरुष और 45956 महिला) छह उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल और कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज रावत के बीच माना जा रहा है। उत्तराखंड क्रांति दल के डॉ. आशुतोष भंडारी के अलावा तीन अन्य उम्मीदवार आरपी सिंह, त्रिभुवन सिंह चौहान और प्रदीप रोशन रुड़िया निर्दलीय भी चुनाव मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें