विराट-कोहली जैसी सीक्रेट वेडिंग! काव्या मारन ने चुना विदेशी लोकेशन, वेन्यू रहा गुपचुप
IPL की CEO काव्या मारन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी नवंबर में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, बिल्कुल विराट-अनुष्का स्टाइल में प्राइवेट और गुपचुप। ऑफिशियल वेडिंग का वेन्यू अभी सीक्रेट रखा गया है। वहीं ग्रैंड रिसेप्शन 21 नवंबर को शाम 6:30 बजे ITC ग्रैंड चोला, चेन्नई में होगा। PM मोदी, थलपति विजय और MK स्टालिन तक को न्योता दिया गया है।

IPL की सबसे चर्चित चेहरे में से एक, सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन अब दुल्हन बनने जा रही हैं। सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या, मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सबसे बड़ा सवाल है - शादी कहां होगी? रिपोर्ट्स के मुताबिक काव्या और अनिरुद्ध की शादी का पैटर्न बिल्कुल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वाला होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स और तमिल आउटलेट Valai Pechu के दावे के अनुसार, दोनों 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में सात फेरे लेंगे।
ग्रीस को इसलिए चुना गया है क्योंकि कपल प्राइवेट और इंटिमेट सेरेमनी चाहता है, दूर मीडिया की चकाचौंध से। ठीक वैसे ही जैसे 2017 में विराट-अनुष्का ने इटली के टस्कनी में गुपचुप शादी की थी। अभी तक कपल की तरफ से ग्रीस वेन्यू की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिसेप्शन की तारीख कन्फर्म हो चुकी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने खुद इसकी पुष्टि की है। सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने 16 अक्टूबर को हैदराबाद में जूली हिल्स स्थित आवास पर सीएम ए. रेवंत रेड्डी से मिलकर बेटी के रिसेप्शन का कार्ड दिया। रिसेप्शन 21 नवंबर 2026, शाम 6:30 बजे, ITC ग्रैंड चोला, चेन्नई में होगा।
इसका खुलासा पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा शेयर किए गए निमंत्रण पत्र में भी हुआ है, जिसमें लिखा है - "मेरी प्यारी पोती, तमिल के महान विद्वान कलैग्नार की परपोती, काव्या कलानिधि मारन की शादी..." यह सिर्फ शादी नहीं, साउथ इंडिया की सबसे बड़ी पावर वेडिंग मानी जा रही है। काव्या के पिता ने खुद देश की टॉप हस्तियों को इनवाइट करना शुरू कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के CM थलपति विजय, पूर्व CM एमके स्टालिन, और तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को पर्सनल इनविटेशन दिया गया है। चेन्नई रिसेप्शन में IPL के बड़े क्रिकेटर्स, BCCI अधिकारी, कॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार्स और बड़े बिजनेसमैन के आने की उम्मीद है।
हां, सब कुछ इसी तरफ इशारा कर रहा है। काव्या हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, वही अनिरुद्ध भी। जून 2025 में जब शादी की अफवाहें उड़ी थीं, तो अनिरुद्ध ने खुद पोस्ट कर कहा था - "Marriage ah? lol... Chill out guys, please stop spreading rumours." लेकिन अब परिवार के करीबी और अनिरुद्ध के चाचा, अभिनेता वाई जी महेंद्रन ने भी कहा है - "They are a good pair, it's a sure thing." इसलिए माना जा रहा है कि 11 नवंबर को ग्रीस में सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्तों के बीच प्राइवेट वेडिंग होगी, जिसकी कोई तस्वीर या वीडियो तुरंत बाहर नहीं आएगा। और 10 दिन बाद चेन्नई में दुनिया के सामने ग्रैंड रिसेप्शन होगा।IPL की ग्लैमर गर्ल से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार तक का ये संगम नवंबर की सबसे बड़ी वेडिंग होने वाली है।
विषय




