मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल के युवक की बीकानेर में पिकअप से गिरकर मौत, गेट खुलने से हुआ हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैथल के युवक की बीकानेर में पिकअप से गिरकर मौत, गेट खुलने से हुआ हादसा

कैथल। कैथल से पिता के साथ राजस्थान के कस्बा फौलादी जा रहे युवक की पिकअप से गिरकर मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोटे लगी थी। ‌बीकानेर से करीब दस किलोमीटर दूर नाल थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर ये हादसा रविवार शाम को हुआ। कैथल में रहने वाले सुभाष चंद्र ओड अपने बेटे विकास ओड (18) के साथ पिकअप गाड़ी में फलौदी जा रहे थे। गाड़ी कमल नामक ड्राइवर चला रहा था।पिकअप स्पीड में नेशनल हाइवे पर चल रही थी। इस दौरान कमल ड्राइवर के पास सुभाष बैठे थे, जबकि बेटा विकास गेट के पास बैठा था। चलती गाड़ी में उसे नींद आ गई। इस दौरान पिकअप गाड़ी का गेट खराब होने की वजह से खुल गया और दीपक बाहर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। विकास का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन नाल थाने के एएसआई सुभाष चंद्र कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें