मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बहादुरगढ़ में ज्वैलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों के आभूषण चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहादुरगढ़ में ज्वैलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर लाखों के आभूषण चोरी

झज्जर। बहादुरगढ़ के मेन बाजार स्थित कोमल ज्वैलर्स की दुकान से मंगलवार-बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर सोने चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह बाजार में घूमने निकले लोगों की नजर दुकान के उखड़े हुए शटर पर पड़ी तो मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बहादुरगढ़ के मेन बाजार में शीतला माता मंदिर के निकट कोमल ज्वैलर्स की दुकान स्थित है। दुकान के मालिक अशोक अपनी दुकान से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव कानौंदा में रहते हैं। फिलहाल वह शहर से बाहर हैं। दुकान में वारदात की जानकारी मिलने पर उनके भाई भगत सिंह बुधवार सुबह लगभग सात बजे दुकान पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था। यह देखकर उन्हें दुकान में चोरी होने का शक हुआ।भगत सिंह ने तुरंत मामले की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच से स्पष्ट हुआ कि चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पहले दुकान के बाहर लगा कैची का दरवाजा तोड़ा और उसके बाद शटर को उखाड़ कर कुछ ऊपर कर दिया। वारदात करने वालों की संख्या दो तीन थी और वह सफेद रंग की वैगन आर कार से आए थे। वारदात अल सुबह करीब 3:45 बजे हुई।दुकानदार भगत सिंह का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर कितनी मात्रा में आभूषण या नकदी लेकर गए हैं, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये के आभूषण चोरी किए गए हैं। दुकान में बिखरे पड़े सामान और टूटे हुए ताले इस बात की गवाही दे रहे थे कि चोरों ने पूरी तैयारी के साथ चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि रात के समय किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के बारे में जानकारी मिल पाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें