मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

जालंधर व अमृतसर धमाकों में आईएसआई का हाथ होने की अशंका:डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जालंधर व अमृतसर धमाकों में आईएसआई का हाथ होने की अशंका:डीजीपी

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर व अमृतसर में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी कट्टरपंथी संगठन खालिस्तान लिबे्रशन आर्मी ने ली है। वहीं पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को दोनों स्थानों का दौरा करके जांच का रिव्यू किया। मंगलवार की रात जालंधर स्थित बीएसएफ कैंप तथा अमृतसर में सेना के कंटोनमेंट कैंट के बाहर धमाके हुए थे।

बुधवार को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने घटनास्थन का दौरा करने के बाद बताया कि ये दोनों आईईडी ब्लास्ट हो सकते हैं।

यह संभावना है कि इन्हें टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया है। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। धमाके की टाइमिंग को लेकर उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से कराए गए हैं।इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में कहा कि ये ब्लास्ट भाजपा के पंजाब इलेक्शन की तैयारी हैं। भाजपा छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। यह भाजपा का स्टाइल है। चुनाव वाले स्टेट में ब्लास्ट और दंगे करवा दो। धमाके के बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपना जालंधर दौरा टाल दिया।भाजपा पर आरोपों को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि अपनी गलतियों को छिपाने के बाद पंजाब वासियों को गुमराह न करें।

पंजाब में आज कानून-व्यवस्था बुरी तरह से चौपट हो चुकी है। दस दिन में तीन धमाकों से पंजाब की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें