मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग्स व भ्रष्टाचार केस में आईपीएस इंदरबीर सिंह पर कसा शिकंजा, पंजाब सरकार ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ड्रग्स व भ्रष्टाचार केस में आईपीएस इंदरबीर सिंह पर कसा शिकंजा, पंजाब सरकार ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब में ड्रग्स और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी इंदरबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पंजाब सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जिससे लंबे समय से लंबित मामला अब अदालत में आगे बढ़ सकेगा।

गृह विभाग की ओर से दी गई इस अनुमति के बाद विजिलेंस ब्यूरो जल्द ही इसे कोर्ट में पेश करेगा। इसके साथ ही इंद्रबीर सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। फिलहाल वह पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी), जालंधर में तैनात हैं।

यह पूरा मामला साल 2022 में दर्ज दो अलग-अलग केसों से जुड़ा हुआ है।

इन मामलों में इंद्रबीर सिंह पर ड्रग्स से जुड़े नेटवर्क में संलिप्तता और भ्रष्टाचार के तहत रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद पहले ही उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। हालांकि, मुकदमा चलाने की सरकारी मंजूरी नहीं मिलने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जांच एजेंसी को कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अधिकार मिल गया है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अदालत इस मामले में सुनवाई शुरू कर सकती है, जिससे पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सकेगी।

इस फैसले को प्रशासनिक सख्ती के तौर पर भी देखा जा रहा है। पंजाब सरकार लगातार भ्रष्टाचार और ड्रग्स के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की बात कहती रही है। ऐसे में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देना सरकार के इस रुख को और मजबूत करता है।

वहीं, अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि अदालत में सुनवाई के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें