मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : निजी व परिवहन समिति बस संचालक कर रहे छात्रों से दुव्र्यवहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : निजी व परिवहन समिति बस संचालक कर रहे छात्रों से दुव्र्यवहार

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट ने निजी और सोसायटी बसों में छात्रों के बस पास मान्य न होने को लेकर सोमवार को वीसी प्रो. रामपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के संस्थापक अमित आदिवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वे प्रदेश में छात्रों को परिवहन के दौरान आ रही इस बड़ी बाधा को दूर करने के लिए तुरंत कड़े निर्देश जारी करें।संस्थापक अमित आदिवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले हजारों छात्रों को निजी बसों के परिचालकों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि सरकारी बस पास सभी मान्यता प्राप्त निजी और सोसाइटी बसों में मान्य होंगे लेकिन धरातल पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बस परिचालक न केवल पास लेने से मना करते हैं बल्कि हक मांगने पर छात्रों के साथ अभद्र भाषा और दुव्र्यवहार भी करते हैं, जो बेहद निंदनीय है।संगठन की उपाध्यक्ष पलक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से विशेष अपील की गई है कि इस मामले में जीएम हरियाणा रोडवेज और आरटीए जींद को निर्देशित कर एक विशेष निगरानी कमेटी गठित की जाए। उन्होंने मांग की कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परमिट रद्द करने जैसी सिफारिश की जाए। इस अवसर पर मौजूद सह सचिव राहुल चौहान, मुकुल टंडन, अहसास बरसोला, गौरव मुवाल, आकाशदीप, दीपांशु पातलान, आयुष सैनी, अजय, मंजीत, आर्यन और पीयूष सहित संगठन के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर छात्र हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें