मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना : घरेलू विवाद में बाप ने कर दी इकलौते बेटे की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव कन्हड़ी में नशे के आदी

बाप ने मामूली विवाद के बाद सोते हुए अपने 16 साल के बेटे की निर्मम तरीके

से हत्या कर दी। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था और तीन बहनों का इकलौता भाई

था। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार को पुलिस को दी शिकायत में

गांव कन्हड़ी निवासी मायावती ने बताया कि उसका 16 साल का लड़का सचिव 10वीं

कक्षा में पढ़ता था। उसका पति दलबीर सिंह शराब पीने का आदी है। इसी बात को

लेकर घर में अक्सर क्लेश रहता है। शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे सचिन का बाप

दलबीर सिंह से घरेलू बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने बीच बचाव

कर खाना खिला कर दोनों को सुला दिया था। वह भी मकान के ऊपर बने कमरे में

जा सो गई थी, जबकि उसका पति व लड़का सचिन मकान में बनी बैठक में सो रहे थे।

देर रात उसके पति ने उसे उठाकर बताया कि उसने सचिन को मार डाला है। वह

एकदम डर गई और उसने अपने साथ सोई अपनी लड़कियों को बताया। जब उन्होंने नीचे

आकर देखा कि सचिन चारपाई पर खून से लथपड़ अवस्था में पड़ा था। बाप ने

चारपाई के पाये से अपने बेटे के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट

उतार डाला। वे बेटे को तुरंत अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे

मृत घोषित कर दिया। बेटे की हत्या के बाद आरोपित बाप फरार हो गया है। पुलिस

ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम की टीम

भी फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में जांच में जुटी

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें