मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में होटल बुक कर 45 लाख के फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फरीदाबाद में होटल बुक कर 45 लाख के फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। शादी समारोह के नाम पर होटल बुक कर फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को धौज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए सिक्योरिटी मैनेजर जयविंद्र ने शिकायत में बताया कि नीरज ठाकुर नामक व्यक्ति ने 14 से 17 नवंबर तक शादी समारोह के लिए 97 लाख 22 हजार 690 रुपये की होटल बुकिंग करवाई थी। आरोपी ने दावा किया कि उसने 45 लाख रुपये होटल खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं।इस पर होटल प्रबंधन ने बुकिंग कन्फ़र्म कर दी। इसके बाद जब होटल के सेल्स मैनेजर ने बकाया भुगतान के लिए संपर्क किया तो आरोपी ने फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट भेज दिए। 17 नवंबर को होटल की अकाउंट ब्रांच से पुष्टि करने पर पता चला कि कोई भुगतान नहीं आया है। जांच के दौरान आरोपी अपना सामान और कार होटल में छोड़कर फरार हो चुका था।धौज थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी नीरज ठाकुर (34), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है और भुगतान से बचने के लिए यह तरीका अपनाया। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि धोखाधड़ी में कोई और शामिल था या नहीं, फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट कैसे तैयार किए गए और पैसे का प्रयोग कहां होना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें