मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:35 · नई दिल्ली संस्करण

आमिर के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! अमेरिकी नागरिक होते हुए प्रदर्शन में लिया हिस्सा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई हुई है। इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और OCI कार्ड पर भारत में रह रहे हैं। BJP नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर FRRO ने Immigration Act के तहत Leave India Notice जारी किया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया
आमिर के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! अमेरिकी नागरिक होते हुए प्रदर्शन में लिया हिस्सा

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि Leave India Notice (LIN) इमरान खान को रिसीव करा दिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इमरान खान के खिलाफ Immigration and Foreigners Act, 2025 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, क्योंकि वे भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।



दरअसल, 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। यह प्रदर्शन व्यंग्यात्मक राजनीतिक समूह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में किए गए प्रदर्शन के समर्थन में था। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, आरोप था कि SIR यानी Special Intensive Revision of Electoral Rolls में गड़बड़ी हुई है। इसी प्रदर्शन में इमरान खान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन मैरी के साथ पहुंचे थे। मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान से 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें इमरान भी शामिल थे। गामदेवी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 813/2026 दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) लगाई गई है।



हिरासत के दौरान इमरान ने पुलिस वैन से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, "Apparently, I am going for a drive." बाद में उन्होंने कहा था, "मैं यहां एक नागरिक के तौर पर, इस शहर में रहने वाले एक इंसान के तौर पर आया हूं। मैं यह देखने आया हूं कि आखिर क्यों लोगों के आने-जाने की आजादी को प्रतिबंधित किया जा रहा है और क्यों उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।" पुलिस जांच में सामने आया कि इमरान खान का जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मैडिसन में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है और वे भारत में Overseas Citizen of India (OCI) कार्ड पर रह रहे हैं।इसी को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मोर्चा खोल दिया। 



सोमैया ने 12 अक्टूबर को गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दी और 13 अक्टूबर को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को पत्र लिखकर मांग की कि इमरान के खिलाफ कार्रवाई हो, उनका OCI कार्ड रद्द करने पर विचार हो और Look Out Circular (LOC) जारी कर उनके विदेश जाने पर रोक लगे। सोमैया का तर्क है कि OCI कार्ड धारक या कोई भी विदेशी नागरिक भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकता। फिलहाल इमरान खान ने नोटिस रिसीव कर लिया है और 28 अक्टूबर तक उन्हें भारत छोड़ना होगा। हालांकि पहले सोमैया ने उनके देश छोड़ने पर रोक की मांग की थी, अब पुलिस ने ही Leave India Notice दे दिया है, जिससे मामला और गरमा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर