मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में छठ घाटों पर लगे बटेंंगे तो कटेंगे काे हाेर्डिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुरुग्राम बटेंगे तो कटेंगे...ये तीन शब्द आज देशभर में गूंज रहे हैं। अब गुरुग्राम में भी इसकी चर्चा तब ज्यादा हुई, जब यहां की देवीलाल कालोनी में छठ पूजा घाट पर बटेंगे तो कटेंगे लिखे हॉर्डिंग लगे नजर आए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हिन्दुओं को एकजुट करने का आह्वान बटेंगे तो कटेंगे कहकर किया जा रहा है। वे जनता से जब भी किसी मंच से जुड़ते हैं तो इस बात को जरूर दोहराते हैं कि बटेंगे तो कटेंगे। महाराष्ट्र के चुनाव में भी प्रचार के दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उनका यह कथन मीडिया, सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित हो रहा है।बेबाक अंदाज में योगी आदित्यनाथ ने बटेंगे तो कटेंगे कहकर सनातन संस्कृति को एकजुट करने के लिए आह्वान वे कर रहे हैं। अब गुरुग्राम में भी उनके इस कथन को प्रचारित किया जाने लगा है। चार दिवसीय छठ पूजा कार्यक्रम चल रहा है। यहां देवीलाल कालोनी व बसई के जोहड़ तालाब में छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट के पास भाजपा के प्रवक्ता धनराज बंसल ने बटेेंगे तो कटेंगे लिखे हॉर्डिंग लगा दिए हैं। इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। हॉर्डिंग में योगी आदित्यनाथ के चेहरे का साइड पोज वाला क्लॉजअप चेहरे वाला फोटो हॉर्डिंग में लगाया गया है। फिल्मी पोस्टर के अंदाज की योगी आदित्यनाथ की तस्वीर इसमें लगाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें