मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी व पीपीपी से जनता को बर्बाद करने का काम किया: बजरंग गर्ग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद, । हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व

हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने दो साल

बाद फिर प्रदेश की जनता को प्रोपर्टी आईडी व पीपीपी में कमियों को दूर करने

के लिए एक बार फिर से प्रदेश की जनता को लाइन में लगने पर मजबूर कर दिया

है। जबकि प्रोपर्टी आईडी के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। यह बात

उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कही।

सरकार को प्रोपर्टी आईडी

बनाने वाली जयपुर की याशी कंपनी को 18.11 करोड रुपये का टेंडर दिया था। मगर

सरकार ने लगभग 58 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। सरकार को यशी कंपनी के

खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कंपनी को दिए गए पैसे ब्याज सहित वसूल करने चाहिए।

जबकि 95 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी की सर्वे पूरी तरह से गलत हुई है। सरकार

जनता को परेशान करने की बजाएं प्रोपर्टी आईडी को तुरंत प्रभाव से खत्म करनी

चाहिए। गर्ग मंगलवार को निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने

चक्कर रोड पर आग से जले गोदामों का दौरा किया और व्यापारियों को हुए

नुकसान की भरपाई किए जाने की बात कही। बजरंग गर्ग ने कहा कि लगभग 15 दिन

पहले जींद के प्लाई बोर्ड व लकड़ी व्यापारियों के गोदाम में आग लगने से

लगभग तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सरकार ने अभी तक नुकसान

की सर्वे करके उसकी भरपाई नहीं की है जबकि व्यापारियों द्वारा नुकसान की

भरपाई करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री व जिला उपायुक्त को पत्र दे दिया

गया है। सरकार को आग लगने से जो व्यापारियों का करोड़ों रुपए का नुकसान

हुआ है उसकी तुरंत भरपाई करनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें