मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: उद्योगपति ने पत्नी संग नहर में लगाई छलांग, दोनों डूबे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: उद्योगपति ने पत्नी संग नहर में लगाई छलांग, दोनों डूबे

पानीपत। पानीपत के गांव सिवाह के पास से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर पुल के पास सोमवार की सुबह एक उद्योगपति ने अपनी पत्नी के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों की तलाश की, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।

उद्योगपति की पहचान 60 वर्षीय मुरारी लाल गोयल व उनकी 57 वर्षीय पत्नी कमलेश गोयल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, असंध निवासी 60 वर्षीय मुरारी लाल गोयल अपनी 57 वर्षीय पत्नी कमलेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती ने पहले अपनी स्कूटी को किनारे पर खड़ा किया, अपनी चप्पलें स्कूटी पर ही उतारकर रखीं और फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी।

नहर किनारे स्कूटी खड़ी देख और दंपती को पानी में डूबता देखकर राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इसराना भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की टीमों को बुलाकर नहर में उतारा है। फिलहाल पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों का सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन गोताखोरों द्वारा तलाश लगातार जारी है। थाना इसराना प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें