मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: बीकेई ने किसानों पर हुए अत्याचार के विरोध में फूंका भाजपा का पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कहा, उपद्रवी किसान नहीं भाजपा है, जिसने किसानों पर सीधी गोलियां चलाई

सिरसा । भारतीय किसान एकता बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह

औलख के अध्यक्षता में सिरसा के बाजारों में रविवार को रोष मार्च निकालते

हुए भाजपा के पुतले फूंके गए। औलख ने कहा कि 13 फरवरी से किसान आंदोलन-2 चल

रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वायदों के अनुसार किसान

अपनी मानी हुई मांगों को लागू करवाने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं।

किसान

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सडक़ों पर

कंक्रीट की बड़ी-बड़ी दीवारें बनवाई, पूरे हरियाणा की सडक़ें बंद कर दी।

हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसानों पर

जहरीली आंसू गैस के गोले, मोर्टार इंजेक्टर, प्लास्टिक की गोलियां सहित

सीधी गोलियां चलाई, जिससे युवा किसान शुभकरण सिंह गोली लगने से शहीद हुआ व

सैकड़ों किसान घायल हुए। किसानों के कैंप में घुसकर उनके ट्रैक्टर व गाडिय़ों

को तोड़ा गया। भाजपा सरकार ने यहीं पर ना रुकते हुए कई किसान साथियों को

गिरफ्तार करके जेलों में डाला, जिसमें से अभी तक तीन किसान अनीश खटकड़,

नवदीप सिंह व गुरकीरत सिंह जेलों में बंद है। उनकी रिहाई को लेकर व किसानों

पर हुए अत्याचार के विरोध में आज पूरे देश में रोष मार्च निकालते हुए

भाजपा के पुतले फूंके गए हैं।

बीकेई ने भी सिरसा में नेहरू पार्क

से चलते हुए जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक, परशुराम चौक

होते हुए सुरखाब चौक में जाकर भाजपा का पुतला फूंका। औलख ने हरियाणा के

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों को उपद्रवी कहने की कड़े शब्दों में

निंदा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों को कहे गए अपशब्दों पर माफी

मांगें नहीं तो किसान किसानों को मजबूरन उनका विरोध करना पड़ेगा। इस मौके पर

बीकेई से अंग्रेज सिंह कोटली, हंसराज पचार मतूवाला, मोरीवाला, रघुआना,

साहुवाला, थिराज, खारिया, काशी का बास, कोटली, वैदवाला, फूलकां, दारेवाला,

पंजुआना जोधपुरिया, कुमथला, उमेदपुरा, कासनखेड़ा, फगू, रोड़ी, रोहण, भीवां,

मलड़ी, जलालआना, चकेरियां, घुक्कांवाली, भंगू, जसानिया, गुडिय़ा खेड़ा,

बकरियांवाली, बच्चेर, नथोर, भंबूर व मौजगढ़ सहित अनेक गांवों के किसानों ने

हिस्सा लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें