मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में नाबालिग बेटी व मां से 12 दिनों तक सामूहिक बलात्कार, पिता समेत सात पर एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत में नाबालिग बेटी व मां से 12 दिनों तक सामूहिक बलात्कार, पिता समेत सात पर एफआईआर

पानीपत (हरियाणा)। एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता, उसके कारोबारी साथी (बाप-बेटे) और अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, शादी से इनकार करने पर आरोपित ने उसे और उसकी मां को अगवा कर 12 दिनों तक बंधक बनाए रखा और दोनों के साथ लगातार दरिंदगी की।16 वर्षीय नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसका पिता, जो पशुओं का व्यापारी है, अपने कारोबारी साथी सुरेंद्र के बेटे सुनील से उसकी शादी कराना चाहता था। नाबालिग होने के कारण बेटी और मां ने शादी से मना कर दिया। मां ने कहा कि नाबालिग बेटी की शादी अपराध है। इससे नाराज पिता ने अपने साथी सुरेंद्र और उसके बेटे सुनील सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपितों ने मां-बेटी को बहला-फुसलाकर पानीपत के संजय चौक बुलाया और फिर जाटल रोड स्थित एक किराए के कमरे (जिसे सपना नामक महिला ने किराए पर लिया था) ले गए।वहां पहुंचते ही आरोपियों ने दोनों को चाकू की नोंक पर बंधक बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, सुनील ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया, जबकि सुरेंद्र ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उन्हें रोहतक जिले के लाखन माजरा ले गए, जहां अन्य आराेपित दीपक, रणबीर सिंह आदि ने मिलकर 12 दिनों तक दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया।एक दिन मौका पाकर मां-बेटी किसी तरह आरोपितों के चंगुल से भाग निकलीं और घर पहुंचीं। उन्होंने नानी और परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी घटना बताई। इस बीच मुख्य आरोपित सुनील और उसके साथी नानी के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मां-बेटी के साथ मारपीट की और उन्हें जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। इस दौरान मां के हाथों पर गहरे घाव और नाखूनों के निशान लगे। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गए।पीड़ित मां-बेटी घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां से वे लाेग शिकायत दर्ज कराने काे थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई दिन चक्कर काटने के बाद उन्होंने पानीपत के एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाना सेक्टर-29 में मामला दर्ज किया गया।सेक्टर-29 के थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपितों में पीड़िता का पिता, सुरेंद्र, सुनील, कमलेश, सपना, दीपक और रणबीर सिंह शामिल हैं।मुकदमे में पॉक्सो एक्ट, अपहरण, बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, सभी आरोपित फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें