मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

ईमानदार छवि के धनी है मोहन लाल बडौली:कंवर पाल -- कृषि मंत्री ने मोहन लाल बडौली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर । हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा है कि भाजपा के

शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर और अधिक आगे बढ़ाने के लिए

हरियाणा की बागडोर हमेशा मजबूत हाथों में सौंपी है। उन्होंने राई के विधायक

मोहन लाल बडौली को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई और

शुभकामनाएं दी।

बुधवार को जारी जानकारी में कृषि मंत्री ने कहा कि

केन्द्रीय नेतृत्व ने ऐसे अनुभवी एवं ईमानदारी छवि एवं महान व्यक्तिव के

धनी मोहन लाल बडौली को प्रदेश की बागडोर को सौंपी हैं, इससे प्रदेश में

भाजपा को अवश्य बहुत फायदा होगा। केन्द्रीय नेतृत्व का यह बहुत ही सराहनीय

फैसला है।

उन्होंने ने कहा कि मोहन लाल बडौली बहुत ही निष्ठावान

व्यक्तित्व के धनी है और उन्हें जिस भी कार्य की जिम्मेवारी सौंपी जाती है

वे उस कार्य को पूरी लगन व ईमानदारी से करने में विश्वास रखते हैं। उनके

ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से भाजपा जमीनी स्तर पर और अधिक

मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूरी निष्ठा और

मेहनत से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी व संगठन को मजबूत करने का

काम करेंगे और उनके नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार

बनेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें