मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

होम स्टे योजना बन रही स्वरोजगार का जरिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
होम स्टे योजना बन रही स्वरोजगार का जरिया

गोपेश्वर। पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना युवाओं के स्वरोजगार के लिए बेहतर जरिया बन गई है।चमोली जिले में पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होम स्टे योजना राज्य में युवाओं के बेहतर स्वरोजगार का जरिया बन रही हैं। विभाग की ओर से योजनाओं माध्यम से युवाओं को अनुदान प्रदान कर घर पर ही स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इससे पलायन पर प्रभावी रोक तो लग ही रही है अपितु युवा अपने ही घर ही अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से राज्य में घरों पर ही पर्यटकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और रख-रखाव के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई।इसके तहत चमोली जनपद में वर्ष 2018 से अब तक 169 लोगों ने होमस्टे बनाए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 में 2 लोगों को योजना से आच्छादित किया गया। वर्ष 2019-20 में 17, वर्ष 2020-21 में 27, वर्ष 2021-22 में 14, वर्ष 2022-23 में 35, वर्ष 2023-24 में 32, वर्ष 2024-25 में 31 तथा चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 11 लोगों को योजना का लाभ दिया गया है।जिले की दूरस्थ उर्गम घाटी, वांण, जोशीमठ, बदरीनाथ धाम, बेनीताल समेत अन्य पर्यटक और तीर्थ स्थलों के समीप और यात्रा मार्गों पर युवाओं की ओर से होमस्टे का संचालन किया जा रहा है। योजना के संचालन से जहां युवाओं को घर पर स्वरोजगार मिल रहा है वहीं पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा भी मिल रही है। उपलब्ध हो रही है।इधर, जिला पंर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि सरकार की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान के साथ लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। ब्याज पर ही सालाना डेढ लाख तक की धनराशि लाभार्थियों को दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें