मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : सेल्फ डिफेंस कैंप में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : सेल्फ डिफेंस कैंप में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

सेल्फ डिफेंस कोच रोहतास कुमार ने दी छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंगहिसार। आजाद नगर स्थित डीडीयूजीकेवाई स्टडी मैट्रिक्स स्किलडेवलेप्मेंट मिशन आजाद नगर हिसार में एक सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। इसमेंछात्राओं को ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट एवं इंडिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर सेल्फडिफेंस कोच रोहतास कुमार ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी।संस्था के अध्यक्ष पंकज सिंह नैन ने शनिवार काे कहा कि सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के लिएबेहद जरूरी है। आज के दौर में किसी भी विपरीत परिस्थित से निपटने के लिए महिलाओं केलिए खुद का सक्षम होना जरूरी है। कोच रोहतास कुमार ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार व बारीकी से बताया गया। उन्होंने बताया कि सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग सेआत्मविश्वास बढ़ता है।आज के दौर में छात्राओं को हर मामले में सक्षम होना जरूरी हैजिससे वे हर परिस्थिति का सामना करने के काबिल हो सकें और सेल्फ डिफेंस उन्हें यह क्षमताऔर योग्यता प्रदान करता है। शिविर में छात्राओं को आंख पर वार करना, घुटना व टखने परवार करना, छाती डैमेज करना, घायल करना, सिर पर चोट पहुंचाना, कमर पर वार करना, किकमारना आदि की ट्रेनिंग दी। छात्राओं ने शिविर में पूरे उत्साह व उत्सुकता के साथ भागलिया।इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज सिंह नैन, सी. ई. ओ स्वाति भाटिया , प्रोजेक्ट मैनेजरमुकेश कुमार, केंद्र प्रबंधक सीता राम, स्टाफ नंदिनी, काजल, गोविंद, कविता व शारदाआदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें