मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: सोनीपत में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा: सोनीपत में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि तीन दोस्त स्कूटी पर सवार सोनीपत के मुरथल में ढाबे पर पराठे खाने गए थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर नागल खुर्द फ्लाईओवर के ऊपर हादसा हुआ। स्कूटी सवार युवक एक ट्रक से टकराए थे, जिनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हुई।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराते हुए अपनी कार्रवाई शुरू की।

इस दुर्घटना में रहने वालों की पहचान मयंक, दीपक और प्रतीक के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के कृष्णा विहार के रहने वाले थे। घटना के बाद से तीनों परिवारों में गम का माहौल है।

वहीं, संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुधारक्षी महाराज की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संत निरंकारी मंडल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल हरविंदर सिंह गुलेरिया का बयान दर्ज किया है।

3 जनवरी को मुरथल थाना पुलिस को हादसे की शिकायत दी गई थी। शिकायत के अनुसार, जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने माता सुदीक्षा महाराज की गाड़ी को टक्कर मारी थी। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें