मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: शत्रुजीत सिंह कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद आईपीएस ओपी सिंह बने कार्यकारी डीजीपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा: शत्रुजीत सिंह कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद आईपीएस ओपी सिंह बने कार्यकारी डीजीपी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को कार्यकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह फैसला मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर को छुट्टी पर भेजने के बाद लिया गया है।

राज्यपाल भवन से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ओपी सिंह, जो वर्तमान में हरियाणा पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) मधुबन के निदेशक और हरियाणा स्टेट बैंकिंग निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, अब डीजीपी के कार्यभार को संभालेंगे। यह कदम राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और प्रशासनिक सुचारूता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हरियाणा सरकार के गृह विभाग से जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि "हरियाणा के राज्यपाल शत्रुजीत सिंह कपूर, आईपीएस (एचवाई:1990) की अवकाश अवधि के दौरान, ओम प्रकाश सिंह, आईपीएस (एचवाई:1992 आरआर) को डीजीपी हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाता है।"

आदेश पर हस्ताक्षर अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस ने किए हैं। यह आदेश चंडीगढ़ से जारी किया गया और विभिन्न संबंधित विभागों को सूचित किया गया है, जिसमें राज्यपाल सचिवालय, गृह मंत्रालय नई दिल्ली, मुख्य सचिव हरियाणा, रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन और पुलिस महानिदेशक कार्यालय शामिल हैं।

आंतरिक वितरण में गृह विभाग के सचिवों, सीएम कार्यालय के अधिकारियों और आईटी सेल को भी प्रति भेजी गई है।

ओपी सिंह को 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। वे पहले हरियाणा में विभिन्न जिलों में एसपी और आईजी के रूप में सेवा दे चुके हैं।

उनकी नियुक्ति के दौरान हरियाणा पुलिस आवास निगम को नई दिशा प्रदान की, जहां उन्होंने आधुनिक आवास सुविधाओं का विस्तार किया।

इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीडीपी) शत्रुजीत कपूर को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी की आत्महत्या के मामले को लेकर अवकाश पर भेजा गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पुरन कुमार द्वारा छोड़े गए 'नोट' के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। पुरन कुमार की कथित आत्महत्या 7 अक्टूबर को हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें