मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा का 23वां जिला होगा हांसी, मुख्यमंत्री सैनी ने की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा का 23वां जिला होगा हांसी, मुख्यमंत्री सैनी ने की घोषणा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी को नया जिला बनाने का ऐलान किया है। मंगलवार को हांसी में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। हांसी हरियाणा का 23वां जिला होगा।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हांसी को पुलिस जिला बनाया था। चुनाव से पहले वह जब हांसी में आए थे तो आचार संहिता लगी हुई थी। इसके चलते लोगों की यह मांग अधूरी रह गई थी।मुख्यमंत्री ने हांसी में जैसे ही इसकी घोषणा की वैसे ही लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। मुख्यमंत्री ने मंच से दावा किया कि हांसी को जिला बनाए जाने के संबंध में एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।हरियाणा सरकार द्वारा नए जिले व तहसीलों के निर्माण को लेकर बनाई गई कमेटी ने पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। ड्राफ्ट योजना के तहत हांसी में दो उपमंडल, तीन तहसील और एक उपतहसील को शामिल किया जाएगा। इसमें 97 राजस्व गांव और 110 ग्राम पंचायत शामिल की जाएंगी। नए जिले के ड्राफ्ट में हांसी, नारनौद उपमंडल के अलावा हांसी, नारनौंद, बास तहसीलें और खेडी चौपटा उपतहसील का इलाका शामिल होगा। वर्तमान में जो पुलिस जिला का सीमांकन है, उसी को राजस्व जिला का सीमांकन माना जाएगा। इस संबंध में सरकार द्वारा विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें