मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा सरकार ने खरीदा नया हेलीकाॅप्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा सरकार ने खरीदा नया हेलीकाॅप्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अब नए हेलीकाॅप्टर में सफर करेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से हिसार के लिए नए हेलीकाॅप्टर से उड़ान भरी। प्रदेश में हेलीकाॅप्टर बदलने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान भी नया हेलीकाॅप्टर खरीदने को लेकर योजना बनाई गई थी लेकिन तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के सिर चढ़े कर्ज का हवाला देकर सरकार को घेर लिया। जिसके बाद कुछ समय के लिए हेलीकाॅप्टर खरीद का मामला ठंडे बस्ते में चला गया।करीब दो साल पहले हेलीकाॅप्टर के पायलट और इंजीनियरों की टीम ने सरकार को नया हेलीकॉप्टर खरीदने की सलाह दी थी। इसके बाद इस पर कदम आगे बढ़ाए गए। वर्तमान में सरकार के पास एक हेलीकॉप्टर के अलावा एक सरकारी प्लेन भी है। प्लेन की खरीद भाजपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान की थी। हेलीकॉप्टर पूर्व की हुड्डा सरकार के समय खरीदा गया था।नए हेलीकॉप्टर की खरीद के पीछे हरियाणा सरकार की ओर से वजह भी दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि पुराना हेलीकॉप्टर 2008 में खरीदा गया था। उसके रखरखाव पर अब काफी खर्च हो रहा है। साथ ही सेफ्टी का भी मुद्दा था। इसके कारण नए हेलीकॉप्टर की खरीद आवश्यक थी। सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नए हेलीकाॅप्टर में बैठने से पहले पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर मौजूद रहे। नए हेलीकॉप्टर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि पिछले कुछ समय से हमारा हेलीकॉप्टर दिक्कत कर रहा था। काफी पुराना होने की वजह से सेफ्टी का भी इश्यू था। सरकार विचार कर रही थी कि नया हेलीकॉप्टर आए। इसके लिए मैं विभाग के अधिकारियों को बधाई देता हूं। यह एक नियमिति प्रक्रिया का हिस्सा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें