मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

चुनौतियों से बड़े रखें हौंसले : ओपी सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनौतियों से बड़े रखें हौंसले : ओपी सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा है कि विभाग के काम में चुनौतियां बहुत हैं लेकिन अपने हौंसलों को अगर चुनौतियों से बड़ा रखा जाए तो कामयाबी निश्चित रूप से मिलेगी।कार्यभार संभालने के बाद ओपी सिंह ने विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को वायरलेस से संबोधित किया। मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद ओपी सिंह की प्रेस वार्ता रखी गई थी जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।ओपी सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली में जवानों का योगदान अहम है जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन व सरकार को पुलिस से बड़ी उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए एक टीम भावना के साथ जी-तोड़ मेहनत करेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्य क्षेत्र में ठगों तथा बदमाशों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है और हरियाणा जहां उनकी कर्मभूमि है वहीं उनके बच्चों की जन्म भूमि है। पुलिस महानिदेशक ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं। धैर्य और अनुशासन का पालन अनिवार्य है। डीजीपी ने कहा कि इस पद पर रहते हुए उनका प्रयास होगा कि वह जवानों तथा अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें