मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के सीएम सैनी ने दी अपराधियों को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के सीएम सैनी ने दी अपराधियों को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने अपराधियों को चेताया और कहा कि किसी के पास कानून व्यवस्था को खराब करने का अधिकार नहीं है।

भिवानी में एक महिला टीचर की हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं है। लोगों को सुरक्षित माहौल देना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि किसी के पास कानून व्यवस्था को खराब करने का अधिकार नहीं है। इसलिए सभी लोग आराम से रहें।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, अगर कानून के खिलाफ काम करेगा तो वह बचेगा नहीं। यह सरकार का स्पष्ट संदेश है। सीएम सैनी ने जन्माष्टमी पर्व पर कहा कि श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। वह एक गरीब व्यक्ति को उठाकर अपनी छाती से लगाते थे। पीएम नरेंद्र मोदी भी गरीब व्यक्ति को उठाकर छाती से लगा रहे हैं।

उन्होंने नशे के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की बात कही। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता को भरोसा देते हुए कहा कि आप अपने आसपास नशे में संलिप्त लोगों और नशा बेचने वालों की शिकायत करें, इस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस दौरान, नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने देश को कमजोर करने का काम किया है। देश उस गति से नहीं बढ़ पाया, जो सपना हमारे क्रांतिकारी वीरों का था। 15 अगस्त को 79वां जन्मदिन मनाया गया। हमने उन शहीदों को याद किया, जिनके कारण हम आजाद भारत में बैठे हैं। कांग्रेस ने कभी उनके सम्मान के अनुरूप काम नहीं किया।"

'आयुष्मान योजना' को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन हम जल्दी ही जिला स्तर पर ऐसे अस्पताल बनाएंगे, जिनमें सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जैसी सेवाएं अच्छे प्राइवेट अस्पतालों में मिलती हैं, वैसी सेवाएं मिलेंगी, ताकि लोगों को कहीं और न जाना पड़े। जल्द ही पहले 10 अस्पताल खोलने जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें