मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, परिवार में मची भगदड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, परिवार में मची भगदड़

हरिद्वार। जनपद के लक्सर क्षेत्र में मगरमच्छों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में रविवार देर रात एक विशालकाय मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस आया। मगरमच्छ को देख सभी सदस्य घर छोड़कर बाहर भागे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर की देर रात अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ खेड़ी कला गांव में एक घर में घुस गया। जिसे देख परिवार के होश फाख्ता हो गए। परिवार के लोग चीखते हुए बाहर की तरफ भागे। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।सूचना पर वनकर्मी गुरजंट सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने घर में घुसकर किसी पर हमला नहीं किया।रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और उसे पकड़कर सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। लगातार बारिश के कारण नदी नालों और तालाबों में जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ और अन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों में भटक जाते हैं। लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं और तत्काल वन विभाग को सूचित करें।इससे पूर्व 18 सितंबर की रात को लक्सर की कश्यप कॉलोनी में विशालकाय मगरमच्छ मिला तो वहीं 19 सितंबर के दिन में महाराजपुर गांव में मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। इससे पहले भी कई गांव में मगरमच्छ पाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें