मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

चार धाम यात्रा: पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, एसएसपी ने किया ब्रीफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चार धाम यात्रा: पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, एसएसपी ने किया ब्रीफ

हरिद्वार। चार धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी के चलते आज एसएसपी ने खुले मंच से जवानों से संवाद किया। पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफ व जनसंवाद के दौरान कई अधिकारियों, कर्मचारियों ने विभाग से जुड़े कई मुद्दों, समस्याओं पर खुले मंच पर अपनी बात रखी।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने चारधाम यात्रा में लगे पुलिस फोर्स को ब्रीफ करते हुए जनपद में चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी को नियुक्त किया।श्री डोबाल ने हरिद्वारा काे चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार होने के कारण हरिद्वार की पुलिस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी जवानों को अपनी विशेष जिम्मेदारी सतर्कता व कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रात्रि में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल वाहनों को सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से पार्क नहीं होने देगें। सभी पुलिस कर्मी यात्रियों से मधुर व्यवहार बनायेंगे तथा अनुशासन बनाये रखेंगे। प्रत्येक सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर प्रभारी अपने-अपने सुपर जोन, जोन, सेक्टर में नियुक्त पुलिस बल को भलीभांति ब्रीफ करेंगे। यात्रा के दृष्टिगत चमगादड़ टापू एवं यातायात डायवर्जन होने पर बैरागी कैम्प थाना कनखल को होल्डिंग एरिया चिह्नित किया गया है।उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाये जाने के लिए हरिद्वार क्षेत्र को 02 सुपर जोन 06 जोन एवं 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। परिजनों से बिछुड़ने वाले श्रद्धालुओं की सहायता हेतु सीसीआर पर खोया-पाया केन्द्र की स्थापना की गई है। श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाओं पर रोकथाम व बचाव के लिए जल पुलिस की टीमें विभिन घाटों पर मयमोटर बोट नियुक्त रहेंगी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व प्रभारी चौकी हरकी पैड़ी के निर्देशन में जेबकतरे, उठाईगिरे, भिखारियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए विशेष दस्ते की नियुक्ति की गई है।चारधाम यात्रा के दौरान अप्रिय घटनाओं के रोकथाम के लिए बम निरोधक दस्ते, श्वान दल की 01 टीम नियुक्त की गई है।जनपद से चार धाम यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक 02, पुलिस उपाधीक्षक 06, निरीक्षक, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ उपनिरीक्षक 11, उपनिरीक्षक 25, मुख्य आरक्षी, आरक्षी 90, महिला आरक्षी 7, टीआई 1, टीएसआई, टीपी 4, हेकां 10, हो.गा. 69, बीडीएस टीम, डॉग स्कवॉड 01 टीम 12, फायर सर्विस 04 यूनिट, जल पुलिस 07 व पीएसी 01 कम्पनी तैनात रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें