मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

बीएचईएल में चला सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान ,काटे 50 के चालान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएचईएल में चला सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान ,काटे 50 के चालान

हरिद्वार। उपनगरी बीएचईएल में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए, नगर प्रशासन विभाग एवं नगर पालिका परिषद (शिवालिक नगर) की ओर से इस दिशा में निरंतर संयुक्त जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी ओ अंतर्गत शिवालिक नगर और सेक्टर- 4 पीठ बाजार क्षेत्र में आज सघन जांच अभियान चलाकर लगभग 17 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया व 50 से अधिक पर चालानी कार्रवाई की।इस कार्रवाई के संदर्भ में बीएचईएल के नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने कहा कि सेक्टर-1 बाजार में भी बीएचईएल नगर प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर की ओर से संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया और उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस दिशा में आगे भी संयुक्त रूप से अभियान जारी रहेगा, जिससे उपनगरी क्षेत्र को पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य, बीएचईएल उपनगरी क्षेत्र को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना है। बीएचईएल नगर प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः करें। इस दिशा में दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और प्रतिबंध से संबंधित नियमों की जानकारी देने के िलए उद्घोषणाएं भी की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें