मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग, दिया ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग, दिया ज्ञापन

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रतिंनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जानलेवा मांझे के उत्पादनकर्ता, सप्लायर, भंडारण करने वालों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा व भारी जुर्माना सहित सील की कार्यवाही की मांग की।जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जानलेवा चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद मांझा हर वर्ष सैकड़ों लोगों को चोटिल कर रहा है। कईयों की मृत्यु का कारण बन रहा है, उसके बावजूद बाजारों में इसकी बिक्री जारी है। उन्होंने इसके सप्लायर एवं भंडारण करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।कहा कि चाईनीज मांझे की वजह से हर वर्ष राहगीर हो या बेजुबान पक्षी व जानवर चोटिल होते हैं। इतनी घटनाओं के बाद भी इसकी बिक्री होना दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन-प्रशासन को इस पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।महानगर वरिष्ट उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद प्रीतकमल एवं समाजसेवी अस्मिथ ऐरन ने कहा कि प्रतिबंधित के बाद भी इसकी बिक्री कर कुछ लोग प्रशासन को सीधे चुनौती दे रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवराज बिष्ट, हनी अग्रवाल, सोनू चौधरी, एसएन तिवारी, सुनील मनोचा, राजू जोशी, एसके सैनी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें