मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीघाट के नए पुल पर कल से शुरू होगी आवाजाही, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंडीघाट के नए पुल पर कल से शुरू होगी आवाजाही, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

हरिद्वार। चंडीघाट चौक पर नीलधारा के ऊपर बने नए पुल पर आठ जुलाई से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। कांवड़ मेले से पहले लोगों की आवाजाही के लिए पुल को खोल दिया जाएगा।आठ जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कांवड़ मेले से पूर्व नए पुल पर वाहनों की आवाजाही का शुभारंभ करेंगे। नए पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद चंडीघाट चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण नजीबाबाद ने चंडीघाट नए पुल का निर्माण काम पूरा कर लिया है। पुल का जरूरी रोड सेफ्टी ऑडिट और टेस्टिंग का काम भी पूरा हो चुका है। पहले चरण में नए पुल से हल्के वाहनों का संचालन शुरू होगा। दूसरे चरण में पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।चंडीघाट चौक पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए। पुराने पुल के पास करीब 1150 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया गया है।विदित हो कि चंडीघाट चौक पर बना पुल हरिद्वार को उत्तर प्रदेश, गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र से जोड़ता है। चंडीघाट से नजीबाबाद उत्तर प्रदेश तक करीब 80 किलोमीटर के हाइवे का निर्माण काम एनएचएआई नजीबाबाद कर रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए चंडीघाट पुल से होकर आवाजाही करते है। नए पुल पर आवाजाही शुरू होने के बाद कांवड़ मेले में ट्रैफिक प्रबंधन करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही उत्तरी हरिद्वार में जरूरी सामान की सप्लाई भी हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें