मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोहड़ी मेले में पंजाबी गायक चन्नी ने मचायी धूम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोहड़ी मेले में पंजाबी गायक चन्नी ने मचायी धूम

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर इंटर कॉलेज में 25 वां लोहड़ी महापर्व धूमधाम से मनाया गया। मेले में बड़ी तादाद में लोगों ने भाग लिया। मेले का मुख्य आकर्षण मशहूर पंजाबी गायक चन्नी रहे। चन्नी के गानों पर लोग जमकर थिरके। पंडाल में चारों ओर पंजाबी खानों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। चन्नी के गानों के साथ-साथ लोगों ने पंजाबी खाने का भी लुफ्त उठाया।पंजाबी महासभा के लोहड़ी मेला के चेयरमैन अनिल कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व जन सरोकारों से जुड़ा है और इस पर्व के साथ ही हिंदुओं के पर्वो का शुभारंभ होता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी महासभा हरिद्वार का यह 25वां लोहड़ी महापर्व है। जो हमें सामाजिक दायित्वों, संस्कारों और आध्यात्मिक ऊर्जा की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में पंजाबी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पंजाबी समाज ने कड़े संघर्ष करके समाज में अपना प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया। पंजाबी समाज का इतिहास प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी को लोहड़ी महापर्व की शुभकामनाएं दी।कौशिक ने कहा कि लोहड़ी महोत्सव से युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने समझने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि पर्वों को लेकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया जाना चाहिए।विशिष्ट अतिथि डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने कहा कि लोहड़ी महापर्व एक महत्वपूर्ण लोक पर्व है। जो समाज को जोड़ता है और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। लोहड़ी एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने पंजाबी समाज की गौरव गाथा का वर्णन किया और सभी को लोक पर्व की शुभकामनाएं दी।उत्तरांचल पंजाबी महासभा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि पंजाबी अपने संस्कारों एवं पर्वों के संरक्षण संवर्धन को लेकर एकजुट होकर काम करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें