मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व सैनिक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। एक पूर्व सैनिक ने स्वंय को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद लोगों की भीड़ भी मौके पर लगी रही। मामला रूड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डिफेंस कालाेनी का है।पुलिस सूत्राें के अनुसार, करीब कुलदीप त्यागी उम्र 40 वर्ष पुत्र ओमकार सिविल लाइंस कोतवाली के डिफेंस कॉलोनी में रहते थे। गुरुवार की सुबह उन्होंने अपने घर में रखी रायफल की नली को अपनी गर्दन के पास रखा और ट्रिगर दबा दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए।कुलदीप त्यागी का शव लहुलुहान हालत में कमरे के अंदर पड़ा था। सूचना मिलने के बाद उनके परिचितों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि मृतक कुलदीप त्यागी ने कुछ वर्ष पूर्व सेना से वीआरएस ले लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि पूर्व सैनिक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या की खबर आई थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें