मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

भतीजे ने हत्या कर सुरेश की आत्महत्या का रचा था नाटक, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भतीजे ने हत्या कर सुरेश की आत्महत्या का रचा था नाटक, गिरफ्तार

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत का मामला पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर पर्दा उठा दिया। व्यक्ति ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसके भतीजे ने ही गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 2 दिसंबर को पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला था। अविवाहित सुरेश के परिजनाें ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण आत्महत्या नहीं बल्कि गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मृतक की कोई संतान या पत्नी नहीं थी, इसलिए परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी। चौकी प्रभारी फेरूपुर की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों व मैन्युअल पुलिसिंग के माध्यम से गहन पूछताछ करते हुए घटना का खुलासा किया। पुलिस का शक उसी व्यक्ति पर गया, जो सबसे ज्यादा चिल्लाकर फांसी वाली कहानी सुना कर रोना धोना कर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर 25 वर्षीय भतीजे सुनील से कड़ाई से पूछताछ की, जब उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार सुनील ने बताया कि सुरेश अक्सर शराब पीकर उसे गाली देता था और उसे बेइज्जत करता था। इसके अलावा सुरेश अपनी जमीन बेचने की भी बात करता था। घटना के दिन गुस्से में सुनील ने चुन्नी से सुरेश का गला दबाया। हत्या के बाद वह घबरा गया और आत्महत्या का नाटक रच दिया। अगली सुबह सुनील ने परिवार को सूचना दी कि चाचा ने आत्महत्या कर ली और वह शव को नीचे उतार चुका है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चुन्नी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें