मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार। चंद रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई हाथापाई के बाद घर में घुसकर दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने घटना के 24 घंटों के भीतर की धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को सौरभ पुत्र राजाराम पर उसके दोस्त रोहित ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालत गंभीर देखते हुए सौरभ को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, किन्तु रास्ते में उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में मृतक के चाचा सुशील कुमार निवासी बहादराबाद ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपित रोहित पुत्र मांगेराम निवासी बहादराबाद, जिला हरिद्वार को पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया।पूछताछ में आरोपित रोहित ने बताया गया कि 12 अक्टूबर की शाम वह अपने दोस्त मृतक सौरभ के साथ अपनी बाईक में बैठकर महाडी स्थित देशी शराब के ठेके पर गए, जहां शराब पीने के बाद दोनों वापस अम्बेडकरनगर मार्केट बहादराबाद आये, जहां पर उसके और मृतक सौरभ के बीच 1200ध् रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में गाली-गलौज व हाथापाई हो गई थी। जिसमें मृतक सौरभ ने रोहित को थप्पड मार दिया था। सौरभ से बदला लेने की नियत से वह घर से चाकू लेकर सौरभ के घर गया और सौरभ पर चाकू से कई बार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें