मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

80 बीघा जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, महिला समेत कई पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
80 बीघा जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, महिला समेत कई पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। विकास भवन हरिद्वार में हुई एक मुलाकात ने ग्रामीण को 17 लाख रुपये के भारी छल में झोंक दिया। हिरनाखेड़ी निवासी प्रीतम सिंह ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मुण्डाखेड़ा कला निवासी मछला पत्नी पप्पू सिंह व उसके परिजनों ने बॉम्बे कंपनी की ओर से जमीन खरीदने का झांसा देकर उससे रुपये ठग लिए।प्रीतम के अनुसार मछला ने पहले विकास भवन में बातचीत के दौरान उसका मोबाइल नंबर लिया और कुछ दिन बाद फोन कर बताया कि उसकी जान पहचान एक बॉम्बे स्थित कंपनी से है, जिसे 80 बीघा जमीन की जरूरत है। कंपनी का ऑनर बनाने और सौदा पक्का कराने के नाम पर उसे अपने गांव में जमीन दिखाने को कहा गया।आरोप है कि इसके बाद मछला, टीटू पुत्र पप्पू सिंह, नन्नू उर्फ शुभम पुत्र पप्पू सिंह समेत अन्य लोगों ने तीन बार में उससे कुल 17 लाख रुपये नकद ले लिए। पीडि़त ने बताया कि उसने यह रकम 10 लाख राकेश पुत्र छतर सिंह तथा 7 लाख वीरेंद्र पुत्र पहल सिंह से उधार लेकर दी थी।पीडि़त ने यह भी बताया कि मछला ने उससे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए और आधार कार्ड भी ले लिया। इसके बाद उसे ऋषिकेश और हल्द्वानी ले जाकर मनीष ओबराय, कंपनी जीएम सतीश गौतम और आयुष कुमार नाम के व्यक्तियों से मिलवाया गया, जिन पर गिरोह बनाकर ठगी करने का आरोप लगाया गया है।पैसे वापस मांगने पर महिला ने पीडि़त को धमकाते हुए कहा कि दोबारा रुपये मांगने आया तो जान से मरवा देगी और झूठे मुकदमे में फंसा देगी। रुपये न मिलने और लगातार डर के माहौल के चलते वह तनाव में है।इस मामले में लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया पीडि़त प्रीतम की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप गंभीर हैं, मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका खंगाली जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें