मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

दाे किलो गांजा के साथ कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी लेने आया स्कूटी सवार फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दाे किलो गांजा के साथ कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी लेने आया स्कूटी सवार फरार

हरिद्वार। नशा तस्करों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र से एक कार से अवैध गांजा बरामद किया है। मौके से कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि गांजा की डिलीवरी लेने आया स्कूटी सवार भागने में कामयाब रहा।दरअसल, मंगलवार दोपहर रानीपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स विभाग की टीम को चेकिंग के दौरान ग्राम सलेमपुर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक बलेनो कार व एक बिना नम्बर की स्कूटी दिखाई दी। जैसे ही पुलिस टीम दोनों वाहनों की ओर गई ताे वाहन चालक भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कार को रोक लिया। जबकि स्कूटी सवार स्कूटी छोड़कर भागने में कामयाब रहा।कार की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को कार से दाे किलो गांजा मिला। कार चालक व उसके साथ बैठा एक नाबालिग को पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में आरोपित कार चालक ने अपना नाम मोहसिन पुत्र शौकीन निवासी ग्राम मच्छरहेडी थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपित नाबालिग व फरार आरोपित के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पूछताछ में पर चला कि स्कूटी छोड़कर भागने वाले व्यक्ति का नाम निखिल है। वहीं आरोपी के साथ पकड़ा गया नाबालिक का बाप इरफान उर्फ राजा पुत्र असरफ निवासी धोबी मोहल्ला सलेमपुर हरिद्वार में स्मैक, गांजा व शराब का धंधा करता है। अपने बेटे मोहसिन तथा निखिल से इन नशीले पदार्थों की लोकल मे सप्लाई करवाता है। नशे की तस्करी का मास्टरमाइंड इरफान उर्फ राजा थाना रानीपुर का कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमें दर्ज है। पुलिस स्कूटी सवार की भी तलाश में लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें