मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

हर्ष फायरिंग में घायल बच्ची ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हर्ष फायरिंग में घायल बच्ची ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम

हरिद्वार। बीते शनिवार को गांव शिवगढ़ में एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं जब घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग में छह साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए जॉलीग्रांट रेफर की गई बच्ची ने बुधवार की रात दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता जनेश्वर चौहान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग से निकले छर्रे पास में खड़ी बच्ची भूमिका पुत्री चंद्रपाल, निवासी महाराजपुर, लक्सर को लग गए थे। घायल अवस्था में परिजनों ने बच्ची को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जॉलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया।पांच दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद बच्ची ने बुधवार रात दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से हर्ष फायरिंग पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है।थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग की अनुमति नहीं है, चाहे शस्त्र लाइसेंसी ही क्यों न हो। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, हथियार के लाइसेंस की वैधता की जांच कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें