मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे पर साेमवार सुबह एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइकसवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस में जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस में मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर यूपी निवासी दीपक (45) अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक से किसी काम से ज्वालापुर से रुड़की जा रहे थे। जैसे ही वह बहादराबाद के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक काे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक टक्कर से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें