मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

आल्टो की टक्क्र से स्कूटी सवार छात्र की मौत, एक गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आल्टो की टक्क्र से स्कूटी सवार छात्र की मौत, एक गंभीर घायल

हरिद्वार। शनिवार को स्कूटी पर सवार होकर आ रहे दो छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। छात्रों की सामने से आ रही आल्टो कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पिरान कलियर कांवड़ मार्ग पर स्थित हरिद्वार यूनिवर्सिटी आरसीबी कॉलेज के दो छात्र स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान आल्टो कार से उनकी भिडंत हो गयी। जिसमें एक छात्र सौरभ सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह, निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आयुष कुमार निवासी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। आयुष की हालत गंभीर बतायी गयी है।दोनों छात्र हरिद्वार यूनिवर्सिटी आरसीबी कॉलेज में बी.टेक की पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया कि वे कॉलेज से रुड़की जगराते का सामान लेने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को एंबुलेंस से रुड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेजा गया है।घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने हादसे में शामिल आल्टो कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें