मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे ने धोखाधड़ी से लिया लोन, मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेटे ने धोखाधड़ी से लिया लोन, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में एक बेटे ने लोन एजेंट और निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी ही मां के साथ धोखाधड़ी कर डाली। बेटे ने मां के मकान पर लोन ले लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बेटे और कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।सुभाषनगर निवासी सुमन जैन पत्नी प्रमोद जैन ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सुभाषनगर गली नंबर बी-5 में उनका मकान है। उनके ही बेटे नीरज गर्ग ने लोन एजेंट और निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके मकान पर लोन ले लिया। निजी कंपनी की हरिद्वार शाखा से लिए गए लोन के दस्तावेजों में कहीं भी उनके हस्ताक्षर नहीं हैं।पीडि़ता ने आरोप लगाया उसके बेटे नीरज, लोन एजेंट एवं बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी से लोन स्वीकार कराया है। जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कहीं पर भी सुनवाई न होने पर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा है।ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कोर्ट के आदेश पर नीरज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें