मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

सैनी सभा में वित्तीय गड़बड़ियों की गंभीर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार। पिछले कुछ दिनों से सैनी सभा, सैनी आश्रम, ज्वालापुर में वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर के बीच गंभीर विवाद चल रहा है। इस विवाद ने सैनी समाज की छवि को धूमिल किया है, लेकिन समाज के किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने इस मुद्दे को सुलझाने की पहल नहीं की है।इस बीच, सैनी सभा (सैनी आश्रम) के संरक्षक मंडल के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी ने उपनिबंधक, चिट्स एंड फंड, रोशनाबाद, हरिद्वार और उपजिलाधिकारी, हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सैनी सभा में वर्ष 2022 से अब तक बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएँ और गबन हुआ है।मनोज सैनी ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष और मंत्री ने बिना कार्यकारिणी के प्रस्ताव के फर्जी बिलों के माध्यम से जीएसटी और आयकर में सरकारी राजस्व की चोरी की है। इसके अलावा, आश्रम के कार्यालय में नोटिस चस्पा कर किसी भी दस्तावेज को दिखाने पर रोक लगा दी गई है।साथ ही, संस्था के ऑडिटर समय सिंह सैनी की रिपोर्ट में बैंक से 88 लाख के लेन-देन में 19 लाख की वित्तीय अनियमितता और 5 लाख के गबन की बात कही गई है। लेकिन अध्यक्ष और मंत्री ने इस ऑडिट रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे इस मामले को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।मनोज सैनी ने समाज और आश्रम के हित में बाहरी एजेंसी से निष्पक्ष ऑडिट कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। ज्ञापन के साथ उन्होंने ऑडिटर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट भी संलग्न की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें