मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

गौकशी के मामले में पति-पत्नी समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

haridwar/crime/beef....हरिद्वार। गौकशी रोकने के निरंतर प्रयासों के बावजूद इस पर पूर्णतः लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामले में पुलिस ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र से दो गौतस्करों को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पति-पत्नी और तीन बेटों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, कलियर थाना पुलिस चेकिंग अभियान पर थी, जब ग्राम मुकर्रबपुर में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो गौतस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे मुस्तकीम के घर की गई गौकशी का कुछ हिस्सा लेकर आ रहे थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मुस्तकीम के घर छापा मारा, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग छतों से फरार हो गए। पुलिस ने घर के बाथरूम से करीब 100 किलोग्राम गौमांस बरामद किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलबहार पुत्र हनीफ निवासी ग्राम अलीपुर थाना बहादराबाद और तनवीर पुत्र नसीम निवासी ग्राम मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर के रूप में हुई है। जबकि मुस्तकीम, उसके तीन बेटे सनव्वर, वसीम उर्फ काला, साकिब, पत्नी शहनाज, और सद्दाम पुत्र असलम फरार हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें