मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

रात्रि में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर मुख्यमंत्री से की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी

हरिद्वार खड़खड़ी, भूपतवाला, मुख्य बाजारों में, मोहल्लों में पांच घंटे तक

रात्रि में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली

पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को पुनः शिकायत की है।

सेठी

ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था को भी

विद्युत विभाग आईना दिखा रहा है और सरकार को बदनाम कर रहा है। कुछ

अधिकारियों की कार्यशैली की वजह से सरकार के आदेशों की अवेहलना हो रही है।

विशेषकर उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला, पंतदीप दफ्तरों का हाल बुरा है, जहां

रात्रि में रोजाना का विद्युत कटौती का खेल जारी है। उन्होंने कहा कि सबसे

ज्यादा बुरा प्रभाव भीषण गर्मी में रात्रि में स्थानीय जनता और होटल

धर्मशाला में ठहरने वाले यात्री भुगत रहे हैं। जहां यात्रियों की रोजाना

प्रबंधकों के साथ आपूर्ति बाधित होने पर पैसों को लेकर कहासुनी हो रही है।

व्यापारियों का कच्चा सामान खराब हो रहा है।

शिकायत करने वालाें

में मुख्य रूप से जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, सुनील मनोचा, मुकेश

अग्रवाल, पंकज माटा, धर्मपाल सिंह, राकेश सिंह, अनिल कोरी, मनोज कुमार,

प्रीत कमल, गणेश कुमार, पवन पांडे, एसएन तिवारी, विनेश शर्मा, बंटी कुमार,

सोनू चौधरी, उमेश अग्रवाल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें