मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने दिया धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गंगा सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने दिया धरना

हरिद्वार। गंगा बंदी के दौरान गंगा सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान मेयर ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।इस अवसर पर निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि सफाई के नाम पर जनता और श्रद्धालुओं के साथ धोखा किया जा रहा है। लोगों को भी गंगा में गंदगी नहीं डालनी चाहिए। कई जगह पर जेसीबी द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कूड़ा नहीं उठाया जा रहा।पूर्व सभासद अशोक शर्मा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि सिर्फ पत्थर और रेत उठाई जा रही जबकि कूड़ा छोड़ा जा रहा है। अगर सामाजिक संस्थाएं सफाई अभियान नहीं चलाए तो गंगा की सफाई नहीं हो सकती। सरकार गंगा सफाई के नाम पर सिर्फ पैसों की बंदरबांट कर रही। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, युवा नेता मनोज सैनी ने कहा कि सरकार गंगा सफाई पर गंभीर नहीं है। बजट को ठिकाने लगाने का कार्य हो रहा है। कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष अश्विन कौशिक, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी ने कहा कि सबसे अधिक भ्रष्टाचार बीजेपी शासन में होता है। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पूर्व युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवीश भटीजा और महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने सिंचाई विभाग और गंगा प्रदूषण को अधिक कर्मचारी लगाकर सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में किसी को भी लापरवाही करने नहीं दिया जाएगा।धरने में पूर्व सभासद जगत सिंह रावत, सरफराज गौड़, कैश खुराना, बृजमोहन बड़थ्वाल, सुनील कुमार, विकास चंद्रा, हरद्वारी लाल, अजय दास, सुरेंद्र सैनी, रणवीर शर्मा, अमित राजपूत, निखिल सौदाई, कस्तूरी, शाहनवाज कुरेशी, राजकुमार ठाकुर, सत्येंद्र वशिष्ठ, आकाश बिरला, सागर बेनीवाल, मोहित, स्वाति शर्मा, आरती डॉन, अंकुर सैनी, देवेश गौतम, जगदीप असवाल, दीपक कोरी, ओमी, मोनू, हरजीत, मनोज जाटव, अमित रस्तोगी, राजीव अग्रवाल आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें