मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के शोषण का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। महानगर कांग्रेस कमेटी रूड़की के जिला अध्यक्ष राजेंद्र

चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निगम के

मुख्य नगर अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के शोषण का आरोप लगाया।

महानगर

अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले कई दिनों से नगर निगम द्वारा

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग अतिक्रमण नहीं भी कर रहे हैं

उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त करने से

पहले व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। जो लोग नियमित अतिक्रमण

कर रहे हैं तथा बिना वेंडर लाइसेंस के अतिक्रमण कर रहे हैं उनके खिलाफ

कार्रवाई किया जाना उचित होगा। लेकिन जो लोग अतिक्रमण नहीं कर रहे हैं उनको

परेशान नहीं किया जाए।

इसी के साथ चौधरी ने मांग की कि बारिश के

समय रुड़की में जल भराव की समस्या ना हो इसलिए सभी नालों की सफाई भी की जाए।

जिन नालों की सफाई की जा चुकी है उनका महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा

निरीक्षण कर मुख्य नगर अधिकारी को बताया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें