मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध खनन में लिप्त दो वाहन सीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध खनन में लिप्त दो वाहन सीज

रुड़की। हरिद्वार जनपद के लक्सर पुलिस ने शनिवार को अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों का पकड़कर सीज कर दिया है। यह कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की चल रही मुहीम का हिस्सा है।मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी हरिद्वार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि जनपद में चल रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अवैध खनन करते हुए एक ट्रक और एक ट्रैक्टर दो वाहनों को पकड़ा। पकड़े गए वाहनों को मौके पर ही अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप में सीज किया गया। वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है और खनन के स्रोत और परिवहन से जुड़ी जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी अन्य लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने बताया कि अवैध खनन रोकथाम के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही है ताकि खनन माफियाओं पर अंकुश लगाया जा सके। अवैध खनन और अवैध तस्करी में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें