पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक आरोपित को किया गिरफ्तार
हरिद्वार,। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह
के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक चोरी की
बाइक व स्कूटी बरामद की है।
19 मई को कुंज गोस्वामी निवासी
श्रवण नाथ नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार और हिमांशु पुत्र पवन कुमार
निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के
खिलाफ बाइक सख्या यूके 08 पी 4087 व स्कूटी संख्या यूके 08 पी 4087 चोरी कर
ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने
चेकिंग के दौरान सोमवार को एक आरोपित नरेंद्र शर्मा पुत्र साधुराम शर्मा
निवासी ग्राम उगालन थाना बास, जिला हिसार, हरियाणा हाल निवासी शास्त्री नगर
कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को चोरी की बाइक यूके 08 पी 4087 के साथ
नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में
आरोपित की निशानदेही पर रानीपुर झाल के पास सिंचाई विभाग के खण्डर के समीप
झाड़ियों से एक अन्य स्कूटी यूके 08 पी 4087 भी बरामद की गई। पुलिस ने
आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।





