मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

महिला का पर्स छीनकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। लखनऊ से हरिद्वार घूमने आई महिला का पर्स छीनने के

आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित के साथी की तलाश में

जुटी है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किए जेवर, नकदी, 4 एटीएम कार्ड व

मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक लखनऊ निवासी प्रियंका

अग्निहोत्री निवासी प्लाट नं. 191 अर्जुन गंज लखनऊ उत्तर हरिद्वार घूमने के

लिए आई थी। इसी दौरान 15 जुलाई को दो अज्ञात बाइक सवार झट्पटामारों ने

उनका पर्स छीन लियाऔर फरार हो गए थे। पीड़िता ने इस संबंध में नगर कोतवाली

में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपितों को

पकड़ने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक

किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने औद्यौगिक रोड मारुति 2 ब्लू बरसाती रपटे

के पास से एक आरोपित राजेश कुमार शारदा घाट थाना टनकपुर वार्ड नं. 1

चम्पावत को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित से पूछताछ में उसके

साथी कलीम अंसारी उर्फ बंगारी पुत्र हलीम उर्फ लिम्बू निवासी ग्राम

कटारपुर थाना पथरी हरिद्वार का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस आरोपित की

तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपित के पास से दो सोने की बालिया, 01 आई

फोन, 4 एटीएम कार्ड व पांच हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के

खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें